फ्रेंच ओपन: रोमांचक मुकाबले में पोतापवा की हार, पहली बार क्वार्टर फाइनल में कालिनस्काया (Image Source: IANS)
फ्रेंच ओपन में अन्ना कालिनस्काया ने सोमवार को एक जबरदस्त तीन-सेट के मुकाबले में अनास्तासिया पोतापवा के खिलाफ 6-4, 2-6, 7-6(7) से जीत दर्ज की। 2 घंटे 49 मिनट तक चले इस मुकाबले को जीतकर 27 वर्षीय रूसी खिलाड़ी ने अपने करियर में पहली बार फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
इस जीत के साथ पोटापोवा के खिलाफ कलिनस्काया का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 3-0 हो गया है। वह अपने करियर के पांचवें क्ले-कोर्ट क्वार्टर-फाइनल में पहुंच गई हैं।
22वीं वरीयता प्राप्त अन्ना कालिनस्काया का क्वार्टर फाइनल तक का यह सफर किसी ग्रैंड स्लैम में उनका दूसरा ही मौका है। इससे पहले उन्होंने 2024 ऑस्ट्रेलियन ओपन में शानदार प्रदर्शन किया था। गौरतलब है कि इस साल के टूर्नामेंट से पहले, वह रोलैंड गैरोस में मेन ड्रॉ का सिर्फ एक मैच जीतकर ही पेरिस पहुंची थीं।