भारतीय स्टार एन. श्रीराम बालाजी और उनके ब्राजीलियाई जोड़ीदार मार्सेलो डेमोलिनर ने फ्रेंच ओपन के मेंस डबल्स वर्ग के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। इस जोड़ी ने सोमवार को स्टेड रोलैंड गैरोस में बड़ा उलटफेर करते हुए छठी वरीयता प्राप्त जर्मन जोड़ी केविन क्राविएट्ज और टिम पुएट्ज के खिलाफ प्री-क्वार्टरफाइनल मैच में 7-5, 6-4 से जीत दर्ज की।
इंडो-ब्राजीलियन जोड़ी ने संयमित प्रदर्शन करते हुए क्ले कोर्ट के इस बड़े टूर्नामेंट का प्री-क्वार्टरफ़ाइनल मैच 1 घंटे 25 मिनट में जीता। इसके साथ ही बालाजी और डेमोलिनर दोनों ने ग्रैंड स्लैम में पहली बार क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।
यह टूर्नामेंट में उनकी लगातार तीसरी जीत है, जो एक टीम के तौर पर उनके बढ़ते आत्मविश्वास को दिखाता है। इससे पहले उन्होंने दूसरे दौर में जर्मनी के जैकब श्नाइटर और मार्क वालनर पर 7-5, 6-2 से शानदार जीत दर्ज की थी।