French Open: Wawrinka’s last campaign ends with emotional loss (Credit: Roland Garros) (Image Source: IANS)
French Open: स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी स्टैन वावरिंका ने सोमवार को फ्रेंच ओपन को भावुक अंदाज में अलविदा कहा। 2015 के चैंपियन वावरिंका अपने संभावित आखिरी फ्रेंच ओपन अभियान में पहले दौर में नीदरलैंड्स के खिलाड़ी जेस्पर डी जोंग से हारकर बाहर हो गए।
41 वर्षीय वावरिंका इससे पहले संकेत दे चुके हैं कि वह इस सीजन के अंत में संन्यास ले सकते हैं। ऐसे में पेरिस की क्ले कोर्ट पर एक यादगार आखिरी सफर की उम्मीद थी, जहां उन्होंने एक दशक पहले खिताब जीता था। हालांकि, कोर्ट सिमोन मैथ्यू पर भावुक माहौल के बीच उनका अभियान समाप्त हो गया।
करीब तीन घंटे से ज्यादा चले मुकाबले में वावरिंका को 3-6, 6-3, 3-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। स्कोरलाइन भले ही साधारण दिखी, लेकिन मैच के दौरान दर्शकों ने कई बार खड़े होकर इस महान खिलाड़ी का अभिवादन किया।