जॉर्ज रसेल ने पहला जैंडवोर्ट स्प्रिंट जीता, एफ1 टाइटल की लड़ाई में फासला हुआ कम (Image Source: IANS)
मर्सिडीज के ड्राइवर जॉर्ज रसेल ने शनिवार को जैंडवोर्ट में आयोजित स्प्रिंट रेस जीत ली, जहां समर ब्रेक के बाद फॉर्मूला-1 की वापसी हुई। इस रेस में फेरारी के चार्ल्स लेक्लेर ने मैकलारेन ड्राइवर और मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन लैंडो नॉरिस को पछाड़ा।
डच जीपी में सबसे ज्यादा आठ प्वाइंट्स हासिल करके रसेल ने चैंपियनशिप में फासला कम किया। डच जीपी का यह आखिरी साल है। मौजूदा टाइटल लीडर किमी एंटोनेली और दूसरे स्थान पर मौजूद लुईस हैमिल्टन क्रमशः चौथे और सातवें स्थान पर रहे।
शुरुआत में नॉरिस के दबाव के बावजूद रसेल ने शुरू से आखिर तक रेस में बढ़त बनाए रखी। नॉरिस को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा, क्योंकि लेक्लेर ने उन्हें पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया।