मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व असिस्टेंट कोच और रियल मैड्रिड के पूर्व कोच कार्लोस क्विरोज ने आपसी सहमति से घाना राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी घाना फुटबॉल एसोसिएशन (जीएफए) ने गुरुवार को दी।
कार्लोस क्वेइरोज का जाना ऐसे समय में हुआ, जब घाना को अफ्रीका कप ऑफ नेशंस क्वालीफायर के अपने पिछले दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। टीम पहले कोट डी आइवर के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर 0-2 से हारी, इसके बाद गाम्बिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर भी 2-4 से पराजित हुई।
जीएफए ने 'ब्लैक स्टार्स' (घाना की टीम) के साथ अपने कार्यकाल के दौरान पुर्तगाली कोच की प्रतिबद्धता और पेशेवर रवैये के लिए उनका धन्यवाद किया। एसोसिएशन ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए एक मजबूत भविष्य बनाने और घाना के टैलेंट को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है।