कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स से पहले भारतीय वेटलिफ्टर्स को सौगात, साई ने 1.95 करोड़ रुपए का निवेश किया (Image Source: IANS)
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने भारतीय वेटलिफ्टिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने और लंबे समय तक चलने वाले नेशनल कोचिंग कैंप के लिए कुल मिलाकर करीब 1.95 करोड़ रुपए का निवेश किया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया, जब देश के वेटलिफ्टर गांधीनगर में जारी एशियन सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं।
सरकार ने गुजरात में 17 मई तक चलने वाली एशियन सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत की भागीदारी के लिए लगभग 70.45 लाख रुपए मंजूर किए थे।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 और एशियन गेम्स 2026 की तैयारियों के लिहाज से एक अहम समझी जा रही इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता के लिए भारत की शुरुआती टीम में 22 एथलीट, 6 कोच, 5 सपोर्ट स्टाफ और 3 रेफरी शामिल थे।