मुंबई में 10-18 जून के बीच ग्लोबल शतरंज महोत्सव, देश-विदेश के मशहूर खिलाड़ी लेंगे हिस्सा (Image Source: IANS)
मुंबई में '360 ग्लोबल शतरंज महोत्सव 2026' का आयोजन 10-18 जून के बीच कफ परेड स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में होगा, जिसमें देश-विदेश के मशहूर खिलाड़ी हिस्सा लेने जा रहे हैं।
टूर्नामेंट के ग्रुप-ए में 58 शीर्ष क्रम के आमंत्रित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारत के 32 खिलाड़ियों के साथ मिस्र और बेलारूस के 4-4 खिलाड़ी, श्रीलंका और रूस से 3-3, जबकि उज्बेकिस्तान से 2 खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।
ग्रुप-बी में 225 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 9 राउंड के बाद 'चैंपियन ऑफ चैलेंजर्स' ग्रुप का विजेता 2027 में होने वाले मास्टर्स टूर्नामेंट यानी ग्रुप 'ए' के लिए सीधे क्वालीफाई करेगा। वहीं, जूनियर वर्ग में 125 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। डी गुकेश, दिव्या देशमुख, प्रणव वेंकटेश जैसे खिलाड़ी इसी वर्ग में खिताब जीतकर अपनी चमक बिखेर चुके हैं।