कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। बोरगोहेन बॉय मिला था। सेमीफाइनल में पहुंचने से उनका एक पदक पक्का हो गया है। उन्होंने कहा कि उनका अगला लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतना है।
मीडिया बात करते हुए लवलीना बोरगोहेन ने कहा, "मैंने नहीं सोचा था कि मुझे पहले ही सेमीफाइनल में क्वालीफिकेशन मिल जाएगी। मेरे लिए भी यह हैरानी भरा था। पिछले दो कॉमनवेल्थ गेम्स में, मैं पदक नहीं जीत सकी हूं। इस बार सीधे सेमीफाइनल में जगह मिलने को मैं अपने कठिन मेहनत के आशीर्वाद के रूप में देख रही हूं। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।"
पेरिस ओलंपिक के बाद अपने खेल में आए बदलाव पर लवलीना बोरगोहेन ने कहा, "मेरे खेल में बहुत बदलाव आया है। मैंने कई टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। वर्ल्ड चैंपियनशिप भी खेला। बैक-टू-बैक कंपटिशन मिला। हर जगह मेरा प्रदर्शन अच्छा रहा और मैं पदक जीतने में कामयाब रही। मेरी तैयारी भी अच्छी है, कॉमनवेल्थ गेम्स में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।"