Dhruv Sheoran leads by one stroke on Day One of Andhra Open Championship 2026 (Image Source: IANS)
Andhra Open Championship: ध्रुव श्योरन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आंध्र ओपन गोल्फ चैंपियनशिप 2026 के पहले दिन चार अंडर 67 का स्कोर बनाकर बढ़त हासिल कर ली है। यह टूर्नामेंट विशाखापत्तनम के ईस्ट प्वाइंट गोल्फ क्लब (ईपीजीसी) में खेला जा रहा है।
31 वर्षीय ध्रुव ने पार-5 12वें होल पर ईगल और पहले से तीसरे होल तक लगातार तीन बर्डी लगाकर लीडरबोर्ड में शीर्ष स्थान हासिल किया। 12वें होल पर उन्होंने 372 यार्ड का लंबा ड्राइव लगाया और शानदार पुट के साथ ईगल पूरा किया।
बेंगलुरु के चिक्कारंगप्पा एस. और खालिन जोशी तीन अंडर 68 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से बने हुए हैं, जो ध्रुव से सिर्फ एक शॉट पीछे हैं।