Golfer Diksha Dagar: सेंचुरियन क्लब में 2 मिलियन डॉलर की पीआईएफ लंदन चैंपियनशिप के तीसरे राउंड के बाद दीक्षा डागर और अदिति अशोक टॉप-20 में बनी रहीं, जबकि मुश्किल खेल के कारण प्रणवी उर्स लीडरबोर्ड पर नीचे खिसक गईं।
दीक्षा ने 1-ओवर 72 का स्कोर किया और संयुक्त-22वें स्थान से तीन पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त-19वें स्थान पर पहुंच गईं। टूर्नामेंट की शुरुआत 75 और 70 के स्कोर से करते हुए 54 होल के बाद वह 1-ओवर 215 पर हैं। वहीं, अदिति ने 71 और 73 के शुरुआती राउंड के बाद एक और 73 का स्कोर किया और संयुक्त-19वें स्थान पर बनी रहीं। उन्होंने दिन की शुरुआत संयुक्त-16वें स्थान से की थी।
शुरुआती दो राउंड के बाद प्रणवी सबसे आगे रहने वाली भारतीय थीं; 71 और 72 के स्कोर के साथ वह संयुक्त-12वें स्थान पर पहुंच गई थीं। हालांकि, तीसरे राउंड में 6-ओवर 78 के स्कोर के कारण वह 5-ओवर 221 के साथ संयुक्त-38वें स्थान पर खिसक गईं।