गोल्फ: वाराणसी में 16-18 जून के बीच नेक्सजेन इवेंट, जानिए कितनी है प्राइज मनी? (Image Source: IANS)
प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई) वाराणसी में नेक्सजेन सीजन के छठे इवेंट के साथ अपनी शुरुआत करेगा। 25 लाख रुपए की इनामी राशि वाला यह इवेंट 16 से 18 जून तक बीएलडब्ल्यू ग्रीन्स गोल्फ कोर्स में खेला जाएगा।
यह इवेंट तीन राउंड (54 होल्स) में खेला जाएगा और दो राउंड (36 होल्स) के बाद 'कट' लागू होगा। टॉप-36 खिलाड़ी और टाई वाले खिलाड़ी तीसरे और आखिरी राउंड के लिए 'कट' पार करेंगे।
टूर्नामेंट में 72 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें शामिल प्रमुख खिलाड़ियों में सुनीत चौरसिया (2026 डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन ऑर्डर ऑफ मेरिट लीडर), राजेश कुमार गौतम, बिपिन मुखिया, अभिषेक कुमार, आदित्य राज सिंह चहल और विनय कुमार यादव के साथ-साथ 15 वर्षीय अर्जुनवीर शिशिर शामिल हैं। वाराणसी के दो खिलाड़ी इमाम-उल-हक और हेमंत यादव भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं।