Golfer Diksha Dagar,Diksha Dagar (Image Source: IANS)
Golfer Diksha Dagar: 'विमेंस स्कॉटिश ओपन' 23 से 26 जुलाई के बीच स्कॉटलैंड के डंडोनाल्ड लिंक्स गोल्फ कोर्स में आयोजित होगा, जिसमें भारत की दीक्षा डागर विमेंस स्कॉटिश ओपन में अपने लगातार अच्छे प्रदर्शन को जारी रखने की कोशिश करेंगी।
इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में दीक्षा के साथ हमवतन अवनि प्रशांत और प्रणवी उर्स भी हिस्सा ले रही हैं। इस टूर्नामेंट को लेडीज यूरोपियन टूर (एलईटी) और एलपीजीए टूर दोनों से मान्यता प्राप्त है। 33 देशों के 144 खिलाड़ियों वाले इस इवेंट में जीत हासिल करने पर एलपीजीए टूर में जगह बनाने का मौका भी मिल सकता है।
यह टूर्नामेंट दो हफ्ते के ब्रेक के बाद एलईटी की वापसी का प्रतीक है और लगातार पांचवें साल डंडोनल्ड लिंक्स में खेला जाएगा।