भारतीय जिम्नास्टिक के लिए खुशखबरी, हर्षित दामोदरन और अक्षत बजाज ने एशियन मीट में इतिहास रचा (Image Source: IANS)
दीपा करमाकर, बी अरुणा रेड्डी, आशीष कुमार और प्रणति नायक जैसे खिलाड़ियों के बाद, भारतीय जिम्नास्टिक को दो ऐसे सितारे मले हैं, जिन्होंने भविष्य में कॉन्टिनेंटल और वर्ल्ड लेवल पर पदक की उम्मीदें जगाई हैं।
हर्षित दामोदरन और अक्षत बजाज ने भारत के लिए वो मुकाम हासिल किया है जो अब तक कोई नहीं कर पाया। इस सप्ताह की शुरुआत में जुनी में हुई 13वीं सीनियर और 19वीं जूनियर पुरुष आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक एशियन चैंपियनशिप में जूनियर पुरुष वॉल्ट इवेंट में 1-2 नंबर पर रहे।
हर्षित दामोदरन ने 23 जून को जूनियर पुरुष वॉल्ट इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।