केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री, डॉ. मनसुख मांडविया ने वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (वाडा) के वैश्विक एंटी-डोपिंग इंटेलिजेंस एंड इन्वेस्टिगेशन नेटवर्क के फाइनल कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने साफ-सुथरे खेलों के लिए भारत के पक्के इरादे और डोपिंग से निपटने में दुनिया भर में सहयोग के बारे में बताया।
अंतरराष्ट्रीय सहयोग के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, "एक ग्लोबल एंटी-डोपिंग इंटेलिजेंस और इन्वेस्टिगेशन नेटवर्क इन जरूरी क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकता है।"
डॉ. मांडविया ने कहा, भारत ने सिर्फ कंप्लायंस (किसी व्यवसाय, उद्योग या संस्था द्वारा निर्धारित कानूनी नियमों, सरकारी विनियमों, मानकों और आंतरिक नीतियों का कड़ाई से पालन करना) के लिए नहीं, बल्कि खेल की एकता के लिए सच्ची प्रतिबद्धता के साथ सुधार किए हैं।