44वीं ऑल इंडिया पुलिस इक्वेस्ट्रियन ड्यूटी मीट में हरियाणा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, डीजीपी ने दी बध (Image Source: IANS)
44वीं ऑल इंडिया पुलिस इक्वेस्ट्रियन (घुड़सवारी) ड्यूटी मीट में हरियाणा पुलिस का शानदार प्रदर्शन रहा है। हरियाणा पुलिस ने 4 पदक अपने नाम किए हैं।
यह प्रतियोगिता मध्यप्रदेश के टेकनपुर में 12 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। हरियाणा पुलिस टीम के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में शानदार कौशल और अनुशासन का परिचय देते हुए हरियाणा पुलिस का नाम रोशन किया।
हरियाणा पुलिस के डीजीपी अजय सिंघल ने टीम को इस सफलता पर बधाई दी है और इसे मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया है।