Asian Games: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। एशियन गेम्स 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए भारत कुल 45 मेडल (4 गोल्ड, 20 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज) के साथ 12वें स्थान पर है।
युवा शूटर ईशा सिंह ने सोमवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में देश के लिए सिल्वर जीता। उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी के हवाले से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल इंडिविजुअल इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर ईशा सिंह को बधाई। शानदार स्कोर के साथ, ईशा ने बहुत सटीकता और धैर्य दिखाया। उन्हें आगे और भी सफलताओं के लिए शुभकामनाएं।"
पिंकी बल्हारा ने विमेंस -78 किग्रा कुराश इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। वह इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में इस खेल में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं। इससे पहले पिंकी ने साल 2018 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। पीएम मोदी ने उनकी तारीफ में कहा, "एशियन गेम्स में महिलाओं के 78 किग्रा कुराश इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर पिंकी बलहारा को बधाई। उन्होंने पूरे समय जबरदस्त हिम्मत और दृढ़ संकल्प दिखाया। उम्मीद है कि वह आगे भी नई ऊंचाइयां छूती रहेंगी और भविष्य में और भी सम्मान हासिल करेंगी।"