Gujarat Dy CM: गुजरात सरकार ने जापान में आयोजित 2026 एशियाई खेलों में दो रजत पदक जीतने वाली राइफल निशानेबाज एलावेनिल वलारिवन को 'खेल प्रतिभा पुरस्कार योजना' के तहत 1.33 करोड़ रुपए का पुरस्कार दिया है। इसके साथ ही राज्य सरकार की ओर से उन्हें अब तक दी गई कुल प्रोत्साहन राशि 2.41 करोड़ रुपए हो गई है।
गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सोमवार को निशानेबाज एलावेनिल वलारिवन को सम्मानित किया। उन्होंने आइची-नागोया एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीते हैं।
वलारिवन ने पहले टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई और इसके बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में भी रजत पदक जीता। उन्होंने व्यक्तिगत फाइनल में 252.4 का स्कोर बनाया और दूसरे स्थान पर रहीं। जापान की ताइची हिनाता ने खेलों के रिकॉर्ड 253.0 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।