गुजरात: वर्ल्ड एथलेटिक्स के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी से की भेंट (Image Source: IANS)
एथलेटिक्स की इंटरनेशनल गवर्निंग बॉडी 'वर्ल्ड एथलेटिक्स' का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गुजरात दौरे पर है। बिड इवैल्यूएशन पैनल के चेयरमैन एंटी पिहलाकोस्की इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।
गुजरात साल 2028 में वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप और 2031 में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप की संभावित मेजबान है। इन प्रस्तावित खेल आयोजनों के सिलसिले में वर्ल्ड एथलेटिक्स प्रतिनिधिमंडल राज्य के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य संबंधित सुविधाओं का अध्ययन एवं निरीक्षण करने के लिए 22-23 जून को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचा है।
प्रतिनिधिमंडल ने गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के साथ बैठक की और फिर गुजरात दौरे की शुरुआत की।