Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का दमदार प्रदर्शन जारी है। भारत के सभी 10 मुक्केबाजों ने अपने सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल का टिकट हासिल किया है। इन 10 में से 7 मुक्केबाज हरियाणा से हैं, जो शनिवार को देश की झोली में कम से कम सिल्वर मेडल डालेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी है।
हरियाणा के मुक्केबाजों की ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैन ने बधाई देते हुए कहा, "आप सभी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश की मेडल टैली को और भी ऊपर लेकर जाएं, यही हमारी कामना है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने हमेशा ही देश का मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है।"