बाढ़ से तबाह हुए अपने पंजाब को देखकर दिल टूट गया : शुभमन गिल (Image Source: IANS)
Punjab Flood Crisis 2025: पंजाब इस समय भीषण बाढ़ संकट से जूझ रहा है। इस बाढ़ के चलते ढाई लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। कुछ लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। बाढ़ से प्रभावित पंजाब को देखकर भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का दिल टूट गया है।
हालांकि, उनका मानना है कि पंजाब इस आपदा का मजबूती के साथ सामना करेगा और लोग इससे उबर जाएंगे।
भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "बाढ़ से तबाह हुए अपने पंजाब को देखकर दिल टूट गया है। पंजाब हर मुसीबत से ज्यादा मजबूत है। हम इससे उबरकर फिर खड़े होंगे। मेरी प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मैं अपने लोगों के साथ मजबूती से खड़ा हूं।"