हार्बर्ट किबेट और खैरी बेजिगा 'वर्ल्ड 10के बेंगलुरु' के 18वें एडिशन में हिस्सा लेंगे (Image Source: IANS)
दुनिया के कुछ बेहतरीन धावक 26 अप्रैल को होने वाले 'विश्व 10के बेंगलुरु' के 18वें एडिशन के लिए बेंगलुरु पहुंचेंगे। इस इवेंट में 10 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया जाता है।
पुरुषों की श्रेणी में युगांडा के हार्बर्ट किबेट आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 20 साल के किबेट, जो दो साल पहले विश्व जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनलिस्ट थे, ने इस साल की शुरुआत में 10के में पहली बार हिस्सा लिया था। उन्होंने स्पेन के शहर कैस्टेलॉन में 26:39 के वर्ल्ड-लीडिंग टाइम के साथ जबरदस्त जीत हासिल की थी। यह इस इवेंट की छठी सबसे तेज टाइमिंग है।
किबेट इस साल 27 मिनट से कम समय में दौड़ने वाले पांच एथलीटों में से एक हैं, लेकिन बेंगलुरु के कोर्स रिकॉर्ड 27:38 से ज्यादा तेज रिकॉर्ड वाले कुल 11 एथलीट भी इस रेस में हैं।