हीरो हॉकी इंडिया लीग के आगामी सीजन (2025-26) के लिए पुरुष और महिला वर्ग के शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। हीरो हॉकी इंडिया लीग ने शनिवार को 2025-26 सीजन की हीरो पुरुष और महिला लीग के आधिकारिक शेड्यूल की घोषणा की।
महिला लीग 28 दिसंबर से 10 जनवरी तक रांची में आयोजित होगी। पुरुष लीग 3 से 26 जनवरी तक चेन्नई, रांची और भुवनेश्वर में होगी। घोषणा रांची के मारांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल और युवा मामले मंत्री सुदिव्य कुमार थे। इस मौके पर हॉकी इंडिया के महासचिव और एचआईएल गवर्निंग कमेटी के सदस्य भोला नाथ सिंह, रांची रॉयल्स टीम के मालिक अल्विश एम.ए., और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह, आशीष तानी पुर्ती, संगीता कुमारी, दीपिका सोरेंग, निक्की प्रधान एवं ब्यूटी डुंग डुंग भी उपस्थित रहीं।