India’s players celebrate in Rajgir final (Image Source: IANS)
हॉकी के खेल को प्राचीन सभ्यताओं से जोड़कर देखा जाता है, मिस्र में इसके प्रमाण करीब 4 हजार साल पहले के इतिहास में मिलते हैं। इथियोपिया और ईरान से भी इस खेल की जड़े जुड़ी हैं। रोम और यूनान में भी इससे मिलता-जुलता खेल लोकप्रिय रहा है।
आधुनिक हॉकी की बात करें, तो 19वीं शताब्दी के मध्य में इंग्लैंड में इस खेल ने अपनी जड़ें फैला दी थीं। साल 1876 में पहले हॉकी संघ की स्थापना यूनाइटेड किंगडम में हुई।
करीब 32 वर्ष बाद, साल 1908 में इस खेल को पहली बार आधुनिक ओलंपिक गेम्स में शामिल किया गया। उस दौरान इंग्लैंड के अलावा, जर्मनी, फ्रांस, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स ने इस इवेंट में हिस्सा लिया था, लेकिन 1912 ओलंपिक से इस खेल को हटा दिया गया। इसके बाद 1920 में एक बार फिर ओलंपिक में इस खेल की वापसी हुई, लेकिन अगले ओलंपिक से इसे हटा दिया गया।