हॉकी इंडिया ने सोमवार से स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के भोपाल सेंटर में शुरू होने वाले अंडर-18 नेशनल कोचिंग कैंप के लिए 84 खिलाड़ियों (42 पुरुष और 42 महिला) की लिस्ट की घोषणा की है।
खिलाड़ियों का चयन हाल ही में खत्म हुई 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के आधार पर किया गया है। उच्च प्रदर्शन मानक पक्का करने के लिए शुरुआती 42 खिलाड़ियों वाले ग्रुप को एक हफ्ते के मूल्यांकन के बाद 24 प्लेयर्स तक कम कर दिया जाएगा और वे एक कड़ी ट्रेनिंग ब्लॉक का हिस्सा होंगे जो मेन्स और विमेंस अंडर-18 एशिया कप काकामिगाहारा 2026 की फाइनल तैयारियों का हिस्सा होगी। एशिया कप का आयोजन 29 मई से 6 जून तक जापान में होगा।
इस कैंप की सबसे खास बात साई भोपाल में होने वाली एक्सपोजर सीरीज होगी। इस सीरीज में भारतीय मेन्स और विमेंस अंडर-18 टीमें 11 से 21 मई तक ऑस्ट्रेलिया की अंडर-18 टीमों के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलेंगी। इन मुकाबलों का मकसद खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव देना है, ताकि वे बड़े टूर्नामेंट के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें।