हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए अंडर-18 पुरुष और महिला टीम घोषित की (Image Source: IANS)
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए 24-सदस्यीय भारतीय अंडर-18 पुरुष और महिला टीम की घोषणा की। सीरीज 15 से 20 मई तक भोपाल के उद्धव दास मेहता (भाई जी) साई सेंट्रल सेंटर में होगी।
चार मैचों की यह सीरीज 29 मई से 6 जून 2026 तक होने वाले पुरुष और महिला अंडर-18 एशिया कप काकामिगाहारा (जापान) 2026 के लिए टीमों की आखिरी तैयारियों का एक अहम हिस्सा है। हर टीम में आखिरी 24 खिलाड़ियों को नेशनल कोचिंग कैंप के दौरान एक सप्ताह की कड़ी जांच के बाद चुना गया, जहां शुरुआती 42 खिलाड़ियों के ग्रुप को मैच फिटनेस और तकनीकी क्षमता के आधार पर चुना गया था।
फॉरवर्ड केतन कुशवाहा को इंडियन अंडर-18 पुरुष टीम का कप्तान बनाया गया है। स्वीटी कुजूर महिला अंडर-18 टीम की कप्तान होंगी।