Hero Asian Champions Trophy: पुरुष हॉकी इंडिया लीग 2026 का पहला फेज चेन्नई में खेला जाना है। रविवार को सूरमा हॉकी क्लब का मुकाबला मौजूदा चैंपियन बंगाल टाइगर्स के साथ होना है। सूरमा हॉकी क्लब के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा है कि बंगाल की हर चुनौती के लिए उनकी टीम पूरी तरह तैयार है।
हरमनप्रीत सिंह ने कहा, "हम शांत हैं, स्पष्ट हैं, और चैंपियंस से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। हमें अपने पर किए गए काम पर भरोसा है। टीम के अधिकांश खिलाड़ी पहले भी एक साथ खेल चुके हैं, जिससे हमें शांत रहने और फोकस करने में मदद मिलती है। दबाव बनाना, अपने मौकों को गोल में बदलना, और जरूरी मौकों पर सही फैसले लेना बेहद अहम है।"
उन्होंने कहा, "हॉकी इंडिया लीग हमारे लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म है क्योंकि आने वाला साल व्यस्त है। हम इसका इस्तेमाल रिदम और आत्मविश्वास बनाने के लिए करना चाहते हैं।”