हॉकी इंडिया लीग: चेन्नई चरण के लिए टिकटों की बिक्री शुरू (Image Source: IANS)
हॉकी इंडिया लीग 2025-26 का दूसरा चरण 3 जनवरी से चेन्नई में शुरू होगा। इसके लिए गुरुवार से टिकटों की बिक्री शुरू हो गई। मैच के दौरान फैंस बड़ी संख्या में उपस्थित हों, इसके लिए हॉकी इंडिया ने टिकट फ्री रखा है।
महिलाओं की हॉकी इंडिया लीग 28 दिसंबर से रांची में शुरू होगी और 10 जनवरी तक खेली जाएगी। पुरुषों की हॉकी इंडिया लीग 3 जनवरी को चेन्नई में शुरू होगी। 11 जनवरी से रांची में पुरुषों की लीग खेली जाएगी। लीग का आखिरी चरण 17 जनवरी से 26 जनवरी तक भुवनेश्वर में आयोजित होगा।
इस साल की हॉकी इंडिया लीग में आठ पुरुषों और चार महिलाओं की टीमें हिस्सा ले रही हैं। लीग अपने नए बदले हुए फॉर्मेट की वजह से पहले से ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद है।