हॉकी इंडिया सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप: पुरुषों का फाइनल एमपी और यूपी में, महिला टीम का फाइनल इन दो (Image Source: IANS)
बिहार के राजगीर में चल रही हॉकी इंडिया सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। डिवीजन ए में पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले तय हो चुके हैं।
पुरुषों के फाइनल में हॉकी मध्य प्रदेश का मुकाबला हॉकी उत्तर प्रदेश से होगा। वहीं महिलाओं के फाइनल में हॉकी मध्य प्रदेश की टीम गत चैंपियन हॉकी झारखंड से भिड़ेगी।
महिलाओं के वर्ग में तीसरे स्थान के लिए हॉकी ओड़िशा और हॉकी उत्तर प्रदेश के बीच मुकाबला खेला जाएगा। पुरुषों में तीसरे स्थान के लिए दादर और नागर हवेली और दमन और दीव हॉकी का मुकाबला हॉकी पंजाब से होगा। सभी मुकाबले 12 अप्रैल को राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे।