हॉकी: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे मैच में हारी भारतीय महिला टीम, सीरीज 2-2 से बराबर रही (Image Source: IANS)
भारतीय महिला हॉकी टीम को शनिवार को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए चार मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। सीरीज 2-2 से बराबरी पर रही।
भारतीय टीम ने मैच की शुरुआत जोरदार तरीके से करते हुए दूसरे ही मिनट में 1-0 की बढ़त बना ली। नवनीत कौर ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर ऑस्ट्रेलिया पर शुरुआती दबाव डाला। दूसरे क्वार्टर में, दीपिका सोरेंग (23') ने एक शानदार गोल करके भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। हाफ-टाइम तक स्कोर 2-0 ही रहा।
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे क्वार्टर में जोरदार वापसी की और एब्बी विल्सन (42') और ओलिविया डाउन्स (44') ने कुछ ही समय के अंतराल में गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। मैच के आखिरी मिनटों में कोर्टनी शोनल (58') के गोल ने मेजबान टीम को न सिर्फ बढ़त दिलायी बल्कि 3-2 से जीत भी दिला दी।