Hockey: Mandeep used to skip meals after school to go for hockey practice, reveals forward's sister (Image Source: IANS)
पेरिस ओलंपिक का आगाज जल्द होने वाला है। भारतीय हॉकी टीम से देश को काफी उम्मीदें हैं। इस बीच पेरिस ओलंपिक से पहले भारतीय हॉकी फॉरवर्ड मंदीप सिंह की बहन भूपिंदरजीत कौर ने अपने भाई से जुड़े कई दिलचस्प किस्से 'हॉकी ते चर्चा' पर शेयर किए।
मंदीप, एक फॉरवर्ड हैं, जो अपने कौशल और टीम में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए जाने जाते हैं।
उनके नाम 2016 में जूनियर विश्व कप खिताब, 2017 में एशिया कप (स्वर्ण), 2018 और 2023 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खिताब, बर्मिंघम में 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों में रजत, 2023 में एशियाई खेलों में स्वर्ण और 2021 में टोक्यो ओलंपिक खेलों में ऐतिहासिक कांस्य पदक शामिल हैं।