Hockey U-18 Asia Cup: कप्तान केतन की हैट्रिक, भारत ने कजाकिस्तान को 13-0 से रौंदा (Image Source: IANS)
भारतीय मेंस हॉकी टीम ने अंडर-18 एशिया कप का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। कप्तान केतन कुशवाहा की हैट्रिक की मदद से भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में शुक्रवार को पूल ए में कजाकिस्तान को 13-0 से रौंदा।
केतन ने तीन गोल करके भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दिलाई, जबकि प्रहलाद राजभर, आशीष तानी पूर्ति, अंश बहुता और शाहरुख अली ने दो-दो गोल किए। भारत ने मैच की शुरुआत से ही शानदार खेल दिखाया और मुकाबले पर अपना दबदबा बनाए रखा। दूसरी ओर, कजाकिस्तान की टीम लगातार दबाव में नजर आई।
भारत के लिए शाहरुख अली ने 12वें मिनट में सर्कल के अंदर से बेहतरीन गोल किया। इसके सिर्फ दो मिनट बाद प्रह्लाद राजभर ने एक और गोल करके भारत को बढ़त को दोगुना कर दिया। पहले क्वार्टर के खत्म होने तक भारतीय टीम ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली थी।