हॉकी वर्ल्ड कप: 19 अगस्त को भारत-पाकिस्तान की पुरुष टीमों के बीच हाईवोल्टेज मैच (Image Source: IANS)
एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत 19 अगस्त को पूल-डी के मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगा। यह हाईवोल्टेज मैच शाम 6:30 बजे से एम्स्टेलवीन के वैगेनर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस चार-टीम वाले पूल में वेल्स और इंग्लैंड भी शामिल हैं।
वर्ल्ड रैंकिंग में 8वें स्थान पर काबिज भारत को पूल डी में अपने पड़ोसी और चार बार के वर्ल्ड कप विजेता पाकिस्तान के साथ रखा गया है। इस पूल से शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी, जबकि अगले दो स्थानों पर रहने वाली टीमें क्रॉस-ओवर मुकाबलों में हिस्सा लेंगी।
मंगलवार को एम्स्टर्डम के वैगेनर स्टेडियम में एक रोमांचक ड्रॉ सेरेमनी आयोजित की गई। इसके बाद, इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (एफआईएच) ने वर्ल्ड कप के मैचों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।