FIH Hockey World Cup 2026: भारतीय पुरुष टीम का अगला मुकाबला इंग्लैंड से, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड टीम इंडि (Image Source: IANS)
एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। बेल्जियम और नीदरलैंड की सह-मेजबानी में 15 से 30 अगस्त तक होने वाली इस प्रतियोगिता की शुरुआत भारतीय पुरुष टीम ने शनिवार को वेल्स पर जीत के साथ धमाकेदार अंदाज में की है। टीम इंडिया का अगला मैच इंग्लैंड के साथ है।
स्वतंत्रता दिवस (शनिवार) पर हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने वेल्स पर 3-1 से जीत दर्ज की। एम्सटल्विन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम की जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अहम भूमिका रही। भारतीय कप्तान ने पेनाल्टी कॉर्नर से 2 गोल किए। इसके अलावा, एक गोल संजय राणा ने किया था। संजय ने मैच का शुरुआती गोल (9वें मिनट) में किया था।
पूल डी में शामिल भारतीय टीम का अगला मैच सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 से खेला जाएगा।