हॉकी वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका को 6-1 से रौंदकर भारतीय महिला टीम ने दर्ज की पहली जीत (Image Source: IANS)
एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने साउथ अफ्रीका पर 6-1 से शानदार जीत हासिल करते हुए 'पूल-डी' में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। यह मुकाबला मंगलवार को एमस्टेलवीन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेला गया।
इस शानदार जीत के साथ भारत टूर्नामेंट में अजेय बना हुआ है। इससे पहले भारत ने 2024 ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट चीन के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला था, जिससे दो मैचों में उनके चार अंक हो गए हैं और गोल अंतर के आधार पर भारत अभी पूल में सबसे आगे है। भारत 20 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ अपना अभियान खत्म करेगा।
अपने पहले मैच में चीन के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलने के बाद भारतीय महिला टीम इस मुकाबले में तीनों अंक हासिल करने के इरादे से उतरी थी। भारत ने शुरुआती मिनटों से ही अपने आक्रामक इरादे स्पष्ट कर दिए।