हांगकांग सिक्सेस: शाल्कविक की कप्तानी में 7-सदस्यीय साउथ अफ्रीकी टीम घोषित (हांगकांग सिक्सेस: शाल्कविक की कप्तानी में 7-सदस्यीय साउथ अफ्रीकी टीम घोषित)
साउथ अफ्रीका ने 'हांगकांग सिक्सेस 2026' के लिए 7 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। यह टूर्नामेंट 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हांगकांग के टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में खेला जाएगा।
जोरिच वैन शाल्कविक की कप्तानी वाली इस टीम में स्टीव स्टोलक, अब्दुल्ला बायौमी, अयाबुलेला गकामाने, अलिंडिले म्लेत्यवा, ब्लेक सिम्पसन और हीथ रिचर्ड्स शामिल हैं। इसमें 2025 के संस्करण से तीन खिलाड़ी फिर से लौट रहे हैं, जिनमें वैन शाल्कविक, सिम्पसन और बायौमी शामिल हैं। साउथ अफ्रीका 'ए' के कोच वांडिले ग्वावु इस टीम का मार्गदर्शन करेंगे।
पिछले साल, वैन शल्कविक 122 रनों के साथ साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जबकि बायौमी ने चार विकेट लेकर टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। इनके अलावा, सिम्पसन ने भी बल्ले और गेंद दोनों से काफी योगदान दिया था।