लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि देश के प्रति जिम्मेदारी है: नीरज चोपड़ा (Image Source: IANS)
गोल्डेन बॉय के नाम से मशहूर स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सम्मानित किया। साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में नीरज को यह सम्मान प्रदान किया गया। चोपड़ा ने इस सम्मान को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी बताया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नीरज चोपड़ा ने लिखा, "यह मेरे लिए सम्मान से कहीं बढ़कर है। यह मेरे देश के प्रति एक जिम्मेदारी है। मुझे लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि प्रदान करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और टेरिटोरियल सेना का धन्यवाद। इस वर्दी को पहनने पर गर्व है। जय हिंद।"
इससे पहले नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद उपाधि से सम्मानित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनकी तारीफ की थी।