भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन एशियन गेम्स 2026 में कमाल का रहा। 28 साल बाद दोनों ही टीमों ने एक साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। आइए आपको बताते हैं किन घरेलू टूर्नामेंट्स में किया गया दमदार प्रदर्शन हॉकी में खिलाड़ियों को दिलाया है नेशनल टीम का टिकट।
हॉकी के खेल में दिलचस्पी रखने वाले खिलाड़ियों को पहले जिला स्तरीय टीम में अपनी जगह बनानी होती है। हॉकी इंडिया घरेलू स्तर पर हॉकी प्रतिभाओं को पहचान करने के लिए कई तरह के टूर्नामेंट्स का आयोजन करता है। जिला स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन प्लेयर्स को अपने राज्य की टीम में जगह दिलाता है। राज्य स्तर पर हॉकी इंडिया कई तरह के टूर्नामेंट कराता है।
भारत की नेशनल हॉकी टीम में जगह बनाने के लिए घरेलू स्तर पर सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाता है। इस टूर्नामेंट को सिलेक्शन के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण घरेलू टूर्नामेंट माना जाता है। यह टूर्नामेंट साल 1928 में पहली बार खेला गया था। सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप को पहले रंगास्वामी कप के नाम से जाना जाता था। साल 2011 में इसका नाम बदला गया। इसमें हर राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और विभिन्न विभाग (रेलवे, पेट्रोलियम, सेना आदि) हिस्सा लेती हैं। इस टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करके खिलाड़ी सिलेक्टर्स की निगाहों में आते हैं और फिर उनका कैंप में ट्रायल होता है।