रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन का आगाज रविवार (11 अक्टूबर) से होने जा रहा है। जम्मू-कश्मीर इस बार अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। आइए आपको बताते हैं रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें लेती हैं हिस्सा और किस फॉर्मेट में खेला जाता है लंबे समय तक चलने वाला भारत या यह सबसे बड़ा घरेलू टूर्नामेंट।
दरअसल, रणजी ट्रॉफी में कुल 38 टीमें हिस्सा लेती हैं। 38 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाता है। एलीट ग्रुप में कुल 32 टीमों को शामिल किया जाता है, जबकि प्लेट ग्रुप में छह टीमों को रखा जाता है। प्लेट ग्रुप में उन टीमों को रखा जाता है, जो आमतौर पर नई या फिर प्रदर्शन के मामले में कम अनुभवी होती हैं।
रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम की टीम को प्लेट ग्रुप में जगह दी गई है। प्लेट ग्रुप में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम को अगले सीजन एलीट ग्रुप में प्रमोट किया जाता है। वहीं, एलीट ग्रुप में रहकर खराब प्रदर्शन करने वाली टीम को प्लेट ग्रुप में भेज दिया जाता है।