एशियन पैरा गेम्स 2026 का आगाज 18 अक्टूबर से जापान के आइची-नागोया में होने जा रहा है। पिछले संस्करण में भारत का प्रदर्शन कमाल का रहा था और देश ने पहली बार 100 पदकों की संख्या को पार किया था। आइए आपको बताते हैं एशियन पैरा गेम्स में हुए चार संस्करणों में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा है।
पहले संस्करण में जीते 14 मेडल : एशियन पैरा गेम्स के पहले संस्करण का आयोजन गंवागझोऊ में हुआ। हालांकि, 2010 में हुए टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और देश की झोली में कुल 14 मेडल आए। भारत मेडल टैली में भी 15वें स्थान पर रहा। इस संस्करण में देश की झोली में सिर्फ एक गोल्ड मेडल आया, जो जगसीर सिंह ने पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में दिलाया।
2014 में 33 मेडल लेकर लौटा भारत : साल 2014 में साउथ कोरिया के इंचियोन में हुए एशियन पैरा गेम्स में भारतीय एथलीट्स का जलवा देखने को मिला। इस संस्करण में भारत ने कुल 33 मेडल अपने नाम किए, जिसमें 3 गोल्ड, 14 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे। पिछले संस्करण के मुकाबले इस बार भारत अपने मेडलों की संख्या दोगुनी करने में सफल रहा।