Asian Games: एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारतीय पुरुष शूटिंग टीम ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। रुद्राक्ष पाटिल भी इस टीम का हिस्सा रहे। टीम मेडल जीतने के बाद रुदाक्ष ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।
एक ही दिन में दो मेडल जीतने के बाद रुद्राक्ष ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह देश के लिए दो मेडल जीत सके। उन्होंने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा, "मैं बहुत खुश हूं और गर्व महसूस कर रहा हूं कि देश के लिए दो मेडल जीत सका, एक टीम सिल्वर और एक ब्रॉन्ज। इस बार हमारे देश ने तैयारी करने के लिए हमें काफी मौके दिए। हमारा भोपाल में कैंप था, जहां वैसै ही माहौल तैयार किया गया था जैसा हमें यहां पर मिला। वातावरण के साथ-साथ हमने वहां कुछ दर्शक भी रखे थे, जो लगातार शोर मचा रहे थे। ऐसे में हमको पहले से अंदाजा था कि फाइनल में इतना शोर होगा, तो हमें फाइनल में कोई परेशानी नहीं हुई। हम घर जैसा ही महसूस कर रहे थे, जिसके कारण हम अच्छा प्रदर्शन कर सके"