मैं अपने प्रदर्शन से बेहद खुश हूं, यूआईवाईएसएफ इंटरनेशनल योग खेल 2026 में सिल्वर जीतने पर बोलीं त्रिशा मन्ना (मैं अपने प्रदर्शन से बेहद खुश हूं, यूआईवाईएसएफ इंटरनेशनल योग खेल 2026 में सिल्वर जीतने पर बोलीं त्रिशा मन्ना)
चौथे यूआईवाईएसएफ इंटरनेशनल योग खेल 2026 में सिल्वर मेडल जीतकर लौटीं त्रिशा मन्ना का कहना है कि वह अपने प्रदर्शन से बेहद खुश हैं। त्रिशा ने कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य इंटरनेशनल टूर्नामेंट तक पहुंचना है।
बैंकॉक में आयोजित हुए टूर्नामेंट में त्रिशा का प्रदर्शन दमदार रहा और उन्होंने टूर्नामेंट का अंत दूसरे स्थान पर रहते हुए किया। त्रिशा भले ही गोल्ड मेडल लाने से चूक गईं, लेकिन वह अपने प्रदर्शन से खुश नजर आईं।
उन्होंने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा, "मैं अपने प्रदर्शन से बेहद खुश हूं। मैंने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया और दूसरा स्थान हासिल किया। मैं बुधवार को भारत वापस लौटीं हूं और मेडल जीतकर गर्व महसूस कर रही हों।"