I can help my family because of Hockey India, says Salima Tete after winning Player of the Year awar (Image Source: IANS)
Hockey India: भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर सलीमा टेटे ने रविवार को हॉकी इंडिया छठे वार्षिक पुरस्कार 2023 में महिला वर्ग में प्लेयर ऑफ द ईयर 2023 के लिए प्रतिष्ठित हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार जीता।
सलीमा, जो भारतीय हॉकी टीम का एक अभिन्न हिस्सा बन चुकी है और लगातार अपने प्रदर्शन से टीम की एक अहम खिलाड़ी बन चुकी हैं। 23 वर्षीय खिलाड़ी भारत की कांस्य पदक विजेता एशियाई खेल हांगझोऊ 2022 टीम का भी हिस्सा थी और उन्होंने टूर्नामेंट में 1 गोल किया था।
सलीमा ने रांची में झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में भी पांच गोल किए, जिससे भारत को ट्रॉफी जीतने में मदद मिली और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया।