मुझे उम्मीद है कि फ्रांस जीतेगा, स्पेन के चैंपियन बनने पर भी मुझे खुशी होगी: फर्नांडीज (Image Source: IANS)
फ्रांस के पूर्व डिफेंडर लुइस फर्नांडीज ने फीफा विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के लिए फ्रांस का समर्थन किया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि स्पेन अगर फ्रांस को बाहर कर देता है, तो उनके लिए भी मुझे खुशी होगी।
स्पेन और फ्रांस बुधवार को डलास स्टेडियम में सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे। वर्ल्ड कप के फाइनल स्टेज में ये दोनों टीमें दूसरी बार एक-दूसरे का सामना करेंगी। इससे पहले 2006 में राउंड ऑफ 16 में फ्रांस ने स्पेन को 3-1 से हराया था।
दक्षिणी स्पेन में जन्मे लेकिन फ्रांस में पले-बढ़े 66 वर्षीय फर्नांडीज आज भी दोनों देशों से गहराई से जुड़े हुए हैं, जिससे इन दो दिग्गज टीमों के बीच होने वाले मुकाबले पर उनका नजरिया काफी दिलचस्प हो जाता है।