मैं अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगी: मीराबाई चानू की नजर कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने पर (Image Source: IANS)
ओलंपिक में देश के लिए रजत पदक जीतने वाली दिग्गज वेटलिफ्टर साइखोम मीराबाई चानू ने कहा है कि वह कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संख्या बेशक कम है, लेकिन पूरी टीम पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।
मीराबाई ने कहा कि वेटलिफ्टिंग कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए पदक जीतने की सबसे बड़ी उम्मीदों में से एक बनकर उभरा है।
आईएएनएस से बात करते हुए मीराबाई ने कहा, "इस बार वेटलिफ्टिंग में ज्यादा पदक आने की उम्मीदें हैं। हम सभी बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हम पदक जीतेंगे या नहीं, यह तो इवेंट वाले दिन ही पता चलेगा, लेकिन हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे। हम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। मैं भी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगी।"