आईएबीएफ को मिली आईबीए की पूर्ण सदस्यता, उमर क्रेमलेव ने की प्रशंसा (Image Source: IANS)
इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (आईएबीएफ) को इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (आईबीए) की पूर्ण सदस्यता दे दी गई है। यह फैसला 6 फरवरी, 2026 को आईबीए की बोर्ड मीटिंग में लिया गया।
आईएबीएफ को आईबीए की पूर्ण सदस्यता दिए जाने की जानकारी 9 फरवरी को स्विट्जरलैंड के लॉजेन से जारी एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से दी गई।
आईबीए अध्यक्ष उमर क्रेमलेव ने आईएबीएफ प्रमुख राकेश मिश्रा को एक पत्र लिखकर फेडरेशन के बॉक्सिंग खेल के प्रति प्रतिबद्धता कमिटमेंट, इसके ट्रांसपेरेंट गवर्नेंस और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स को मानने की तारीफ की।