आईएएस सुहास यथिराज: बचपन में संघर्ष, पढ़ाई में होशियार, पैरालंपिक गेम्स में देश को जिताए पदक (Image Source: IANS)
भारत के स्टार पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी और आईएएस अधिकारी सुहास एल यथिराज पैरालंपिक गेम्स में देश को पदक दिला चुके हैं। कई बार विश्व और एशियाई स्तर पर पदक जीत चुके सुहास खेल और प्रशासन, दोनों क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पहचाने जाते हैं।
2 जुलाई 1983 को कर्नाटक के हसन में जन्मे सुहास का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। सुहास को जन्म से ही पैर में दिक्कत थी। इसके बावजूद वह खेल में बेहद दिलचस्पी रखते थे। परिवार ने उनका भरपूर साथ भी दिया।
सुहास की प्रारंभिक शिक्षा कन्नड़ भाषा में हुई, जिसके चलते उन्हें अंग्रेजी मीडियम के स्कूल में दाखिला लेने में काफी दिक्कतें आईं। पिता की नौकरी ट्रांसफर वाली थी। ऐसे में सुहास की पढ़ाई अलग-अलग शहरों में हुई।