फीफा विश्व कप में भारतीय टीम ने क्वालीफाई बेशक न किया हो, लेकिन देश में विश्व कप को लेकर रोमांच कम नहीं है। फैंस रात-रात भर जागकर विश्व कप के मैचों का लुत्फ ले रहे हैं। सेमीफाइनल और फाइनल के करीब आने के बाद विश्व कप को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। इसी बीच, बेंगलुरु में फुटबॉल फैंस के लिए सरकार की तरफ से अच्छी खबर है।
फीफा विश्व कप मैचों को देखते हुए, बेंगलुरु पुलिस ने शहर के होटलों और रेस्टोरेंट में सुबह 3.30 बजे तक फूड सर्विस की इजाजत दे दी है। यह फैसला 'नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया' की गुजारिश पर लिया गया है। आदेश 14, 15 और 19 जुलाई को लागू होगा, जब वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे। बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने कर्नाटक पुलिस एक्ट के तहत देर रात मैच दिखाने की इजाजत दी है।