हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स में अपनी सफलता से उत्साहित, भारत के टॉप लॉन्ग-डिस्टेंस रनर गुलवीर सिंह ने जापान में होने वाले एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर अपनी नजरें टिकाई हैं। उन्होंने बताया कि एक बार जब वह स्टार्टिंग लाइन पर खड़े हो जाते हैं, तो उनका पूरा फोकस प्रतियोगियों के बारे में सोचने के बजाय पदक जीतने पर रहता है।
गुलवीर, जो इस साल की शुरुआत में 60 मिनट से कम समय में हाफ मैराथन पूरी करने वाले पहले भारतीय धावक बने, ने माना कि कॉन्टिनेंटल बैश में कॉम्पिटिशन का स्तर मुश्किल होगा, लेकिन उनका फोकस पदक जीतने पर रहेगा।
गुलवीर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "निश्चित रूप से दबावा होगा क्योंकि एशियन गेम्स में उच्च स्तर के एथलीट हिस्सा लेते हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक ने मुझे बहुत आत्मविश्वास दिया। सरकार से लगातार सपोर्ट भी मिला है, जो बेहद अहम है।"