कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन भारत के गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर में होना है। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी इस समय ग्लासगो में हैं, जहां कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन किया जा रहा है। क्लोजिंग सेरेमनी में अहमदाबाद को आधिकारिक तौर पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के मेजबान शहर के तौर पर घोषित किया जाएगा। संघवी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।
हर्ष संघवी ने मीडिया से बातचीत में कहा, "पिछले दो सप्ताह में ग्लासगो 2026 में अहमदाबाद, गुजरात और इंडिया का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात रही है। घर लौटने से पहले अपने विचार साझा करने का यह मौका पाकर मुझे खुशी हो रही है। पिछले दो सप्ताह में हमने सच में कुछ बहुत खास देखा है — सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि इंसानी क्षमता, हिम्मत और खेल की खूबसूरत भावना का जश्न देखा है।"