पिछली सरकारों में खिलाड़ियों को तब उतना प्रोत्साहन नहीं मिलता था, जितना अब मिल रहा है: आयुष वर्मा (पिछली सरकारों में खिलाड़ियों को तब उतना प्रोत्साहन नहीं मिलता था, जितना अब मिल रहा है: आयुष वर्मा)
एशियन पैरा गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाले भारतीय एथलीट्स गुरुवार को इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात से काफी खुश नजर आए। पैरा एथलीट आयुष वर्मा मानते हैं कि पिछली सरकारों में खिलाड़ियों को तब उतना प्रोत्साहन नहीं मिलता था, जितना अब मिल रहा है।
जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 114 पदक जीते, जिसमें 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीट आयुष वर्मा ने कुल 2 पदक जीते। इनमें पुरुषों की शॉट पुट (एफ53) स्पर्धा में गोल्ड मेडल और पुरुषों की भाला फेंक (एफ53/54) स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहा।